शिकायत कैसे दर्ज करें
उत्तराखंड सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल शुरू किया है। उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 है. इस नंबर पर कॉल करके या फिर सीएम हेल्पलाइन की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके अलावा, मोबाइल ऐप्लिकेशन के ज़रिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने का समय सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक है. शिकायत का निपटारा 30 दिन के अंदर किया जाता है।
📞 CM Helpline Contact Numbers
| माध्यम | नंबर / पता | समय | विशेष |
|---|---|---|---|
| Toll-Free Helpline | 1905 | 24x7 | सभी नेटवर्क से मुफ़्त |
| CM Office Direct | 0135-2714006 | सोम-शनि, 10am–5pm | - |
| CM Office (Alt) | 0135-2655177 | सोम-शनि, 10am–5pm | - |
| ईमेल | cmhelpline@uk.gov.in | 24x7 | Reply 2–3 दिन में |
| Official Website | cmhelpline.uk.gov.in | 24x7 | Online Complaint |
ज़रूरी दस्तावेज़
- 🪪आधार कार्ड / पहचान पत्र
- 📄समस्या से संबंधित कागज़ात
- 🖼️फ़ोटो या Screenshot (यदि हो)
- 📑पहले की शिकायत की copy (यदि हो)
- 📍सही पता और क्षेत्र की जानकारी
🖥️ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के तरीके
Official Website खोलें
- सबसे पहले अपने browser में cmhelpline.uk.gov.in टाइप करें और Enter दबाएं।

Register / Login करें
- नए user हैं तो "New User? Register Here" पर click करें। अपना मोबाइल नंबर डालें → OTP आएगा → OTP डालकर Login करें।

Dashboard पर "शिकायत दर्ज करें"
- Login के बाद आपका Dashboard खुलेगा, नई शिकायत दर्ज करें" (Lodge New Complaint) button पर click करें।

Complaint Form भरें - विभाग और जिला चुनें
- विभाग (Department), उप-विभाग, जिला और तहसील चुनें। सही विभाग चुनना ज़रूरी है — गलत विभाग में शिकायत delay होगी ।

शिकायत का विवरण लिखें और Document Upload करें
- अपनी समस्या विस्तार से लिखें — तारीख, स्थान, और पहले की गई कार्रवाई का उल्लेख करें। फिर supporting document (PDF/JPG) upload करें।

Submit करें - Complaint ID नोट करें
Complaint Status Track करें
- Website पर "Track Complaint" section में जाएं → Complaint ID डालें → Search दबाएं। पूरी timeline दिखेगी।

📝Note*
शिकायत में सही और सच्ची जानकारी दें। झूठी या फ़र्ज़ी शिकायत पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। शिकायत का जवाब 30 कार्य दिवस के भीतर आता है।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
- क्या शिकायत दर्ज करना बिल्कुल मुफ़्त है?
- हाँ, CM Helpline पर शिकायत दर्ज करना पूरी तरह मुफ़्त है। Toll-Free नंबर 1905 पर call करना भी free है।
- शिकायत का जवाब कितने दिन में आता है?
- सामान्यतः 30 कार्य दिवस के अंदर शिकायत का समाधान होता है। जटिल मामलों में अधिक समय लग सकता है।
- क्या mobile app से भी शिकायत कर सकते हैं?
- हाँ, UK CM Helpline app Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। App से भी पूरी process की जा सकती है।
- शिकायत का status कैसे देखें?
- Website पर "Track Complaint" section में अपना Complaint ID डालकर status देख सकते हैं। SMS update भी automatically आते हैं।

टिप्पणियाँ