Skip to main content
India Customer Care

मुख्य नेविगेशन

  • मुख्य पृष्ठ
उपयोगकर्ता खाता मेनू
  • प्रवेश

पग चिन्ह

  1. मुख्य पृष्ठ

HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ब्लॉक या हॉटलिस्ट करने की पूरी जानकारी

द्वारा shahrukh , 28 जनवरी 2026
 How to Block HDFC Credit Card

यदि आपका HDFC Bank Credit Card खो जाता है, या आपके क्रेडिट कार्ड से कोई गलत लेनदेन, दुरुपयोग या साइबर फ्रॉड हो जाता है, तो आप तुरंत कैसे अपने HDFC Bank Credit Card को BLOCK / HOTLIST कर सकते हैं और आगे होने वाले किसी भी वित्तीय नुकसान से खुद को बचा सकते हैं।

HDFC Bank अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड को जल्दी से हॉटलिस्ट करने के लिए कई आधिकारिक तरीके प्रदान करता है। नीचे हम सभी तरीकों को स्टेप-बाय-स्टेप समझा रहे हैं, ताकि आप अपनी सुविधा के अनुसार सही विकल्प चुन सकें।

तरीका नंबर 1: कॉल / IVRS के जरिए क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करें

  • HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के लिए 24×7 कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराता है।
  • आप नीचे दिए गए किसी भी आधिकारिक नंबर पर कॉल कर सकते हैं:
    • 18002600
    • 18002663310
  • कॉल करने के बाद आपको IVR वॉइस सुनाई देगी।
  • निर्देशों को ध्यान से फॉलो करें और कार्ड ब्लॉक या फ्रॉड रिपोर्ट करने के लिए 1 दबाएं।
  • IVR द्वारा मांगी गई क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी कन्फर्म करें।
  • कन्फर्म होते ही आपका HDFC Credit Card तुरंत हॉटलिस्ट कर दिया जाएगा।

तरीका नंबर 2: SMS के जरिए HDFC Credit Card ब्लॉक करें

  • आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजकर भी HDFC Credit Card ब्लॉक कर सकते हैं।
  • नीचे दिए गए फॉर्मेट में SMS टाइप करें: BLOCK CC XXXX
  • यहाँ XXXX आपके क्रेडिट कार्ड के अंतिम 4 अंक होते हैं।
  • यह SMS 7308080808 नंबर पर भेजें।
  • उदाहरण: BLOCK CC 1234
  • SMS भेजते ही बैंक द्वारा आपका क्रेडिट कार्ड हॉटलिस्ट कर दिया जाएगा।

तरीका नंबर 3: WhatsApp Banking के जरिए क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करें

  • HDFC Bank क्रेडिट कार्ड सेवाओं के लिए WhatsApp Banking सपोर्ट भी देता है।
  • अपने WhatsApp नंबर से 7070022222 पर मैसेज भेजें।
  • चैट में Hotlist Card टाइप करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे विकल्पों और निर्देशों को फॉलो करें।
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद आपका HDFC Credit Card ब्लॉक कर दिया जाएगा।

तरीका नंबर 4: Net Banking के जरिए क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करें

  • आप HDFC Net Banking Portal के जरिए भी अपना क्रेडिट कार्ड हॉटलिस्ट कर सकते हैं।
  • अपने HDFC Bank Net Banking अकाउंट में लॉग-इन करें।
  • Credit Cards सेक्शन में जाएं।
  • जिस क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करना है उसे सेलेक्ट करें।
  • Block ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • OTP या अन्य वेरिफिकेशन के जरिए रिक्वेस्ट कन्फर्म करें।
  • कन्फर्मेशन के बाद आपका क्रेडिट कार्ड तुरंत ब्लॉक हो जाएगा।

तरीका नंबर 5: HDFC Mobile App के जरिए क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करें

  • आप HDFC Bank Mobile App के जरिए भी अपना क्रेडिट कार्ड हॉटलिस्ट कर सकते हैं।
  • ऑफिशियल ऐप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
  • HDFC Mobile Banking App खोलें और लॉग-इन करें।
  • Pay ऑप्शन पर जाएं और फिर Credit Cards सेलेक्ट करें।
  • जिस क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करना है उसे चुनें।
  • Block ऑप्शन पर टैप करें।
  • आपका HDFC Credit Card तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा।

तरीका नंबर 6: MyCards Portal के जरिए क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करें

  • HDFC Bank MyCards Portal के जरिए भी क्रेडिट कार्ड हॉटलिस्ट करने की सुविधा देता है।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
  • Card Control सेक्शन में जाएं।
  • Services पर क्लिक करें और फिर Security चुनें।
  • Hotlist ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रिक्वेस्ट कन्फर्म करते ही आपका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो जाएगा।

तरीका नंबर 7: नजदीकी HDFC Bank Branch में जाकर

  • आप अपने नजदीकी HDFC Bank की ब्रांच में भी जा कर भी अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा सकते है।
  • आपको ब्रांच में जाकर Credit Card Hotlisting Form लेना होगा।
  • फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी को सही-सही भरना होगा। भरे गए फॉर्म को बैंक अधिकारी के पास जमा कर देना होगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका HDFC Credit Card हॉटलिस्ट कर दिया जाएगा।

यदि आपका क्रेडिट कार्ड खो जाए या उसका गलत इस्तेमाल हो जाए, तो उसे तुरंत ब्लॉक करना बेहद जरूरी है। हमेशा केवल HDFC Bank के आधिकारिक चैनलों का ही उपयोग करें। किसी के साथ भी OTP, CVV या कार्ड डिटेल साझा न करें।

अब आप HDFC Bank Credit Card को ब्लॉक या हॉटलिस्ट करने के सभी आधिकारिक तरीकों के बारे में जान चुके हैं। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

About text formats

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन
  • Web page addresses and email addresses turn into links automatically.
CAPTCHA
This question is for testing whether or not you are a human visitor and to prevent automated spam submissions

Book navigation

  • Sanchar Saathi - A Complete Explanation
आर एस एस फीड